भोपाल: गोविंदपुरा में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज 

भोपाल/स्वाति वाणी:-
भोपाल के गोविंदपुरा थाने में 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, यहाँ 23 वर्षीय युवक ने 11 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। गोविंदपुरा पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने की अभद्र टिप्पणी
जांच अधिकारी ASI मुकेश स्थापक ने बताया कि पीड़िता गोविंदपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। शनिवार की शाम जब वह पास की दुकान पर जा रही थी तो आरोपी ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। घटना के बाद बच्ची घर लौटी और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद बच्ची की माँ ने पुलिस में शिकायत की।

आरोपी ने नाबालिग की दी गालियां
ASI मुकेश स्थापक का कहा कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने नाबालिग के साथ बदसलूकी की थी और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कथित तौर पर उसे गालियां दीं। उस समय पीड़िता है उसे अनदेखा कर दिया था।
 

Exit mobile version