
- सवारी बैठाने की होड़ में बसों में टक्कर
- निजी बस के ड्राइवर ने की मारपीट
भोपाल/अंजली कुशवाह: भोपाल में सिटी लिंक लिमिटेड की बस के ड्राइवर-कंडक्टर के साथ निजी बस के ड्राइवर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया हैं. मिली जानकारी के अनुसार ये विवाद सवारी बैठाने की होड़ में दोनों बसों में आपस में टक्कराने को लेकर हुआ. सिटी बस के ड्राइवर की शिकायत पर मंडीदीप पुलिस ने मामला दर्ज किया है. सिटी बस में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ये हैं पूरी घटना
मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर से वर्धमान फैक्ट्री मंडीदीप के बीच चलने वाली टीआर-4 की सिटी बस शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मंगल मार्केट, मंडीदीप पहुंची. सिटी बस के आगे हिना ट्रैवल्स की मिनी बस एमपी 04पीए 2652 खड़ी थी. इसी बीच, मिनी बस के कंडक्टर राजा व ड्राइवर सूरज और सिटी बस के ड्राइवर सुरेश मीणा से सवारियों को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद सूरज ने उसके साथ मारपीट कर दी. इसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर मिनी बस से टकरा गई. घटना के समय बस में बैठे सभी यात्री भी दहशत में आ गए. मारपीट से सुरेश के नाक में चोट लगी है. उसका मंडीदीप में इलाज कराया गया. बीसीएलएल प्रबंधन का कहना है कि निजी बस ऑपरेटर मनमानी कर रहे हैं. वह आए दिन सिटी बस के ड्राइवर के साथ मारपीट करते हैं.इस वजह से यात्री असुरक्षित महसूस करते हैं.
बता दें कि इस तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मारपीट करने से लोगो में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर गलत धारणए बन जाती हैं. इस तरह की घटनाएं बहुत अमानवीय हैं.