कोरोना को लेकर सीएम शिवराज ने की प्रदेश की समीक्षा, जारी किए कई बड़े निर्देश

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) ने शनिवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से प्रदेश में कोरोना (Corona) की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) ने कई बड़े निर्देश जारी किए हैं।
सीएम शिवराज ने भोपाल में बढ़ते कोरोना को लेकर सख्ती दिखाई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि भोपाल में सोमवार से निजी कार्यालय (Private Office) 50 प्रतिशत क्षमता से संचालित हों तथा दुकानों के बंद होने का समय रात्रि 10 बजे के स्थान पर 8 बजे किया जाए।
उन्होंने कहा कि भोपाल (Bhopal) में कोरोना की पॉजिटिविटी दर लगभग 10 प्रतिशत आई है, अत: यहां विशेष सावधानी की आवश्यकता हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj) ने निर्देश दिए कि प्रदेश के जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज (Medical College) हैं, वे कॉलेज अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित हों। यदि वहां कोई कमी हो तो उसे तुरंत दूर कर पूर्ण सक्षम बनाया जाए। जो मेडिकल कॉलेज नए खुले हैं, उन्हें भी तुरंत पूरी क्षमता से संचालित करें। कोविड के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।




