भोपाल में बड़ा हादसा: दो सगी बहनों की हुई खदान में डूब कर मौत, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख 

भोपाल में बड़ा हादसा: दो सगी बहनों की हुई खदान में डूब कर मौत, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख 
 
 भोपाल:राजधानी में आज कोलार क्षेत्र में दो सगी बहनों की खदान के पानी में डूबने से मौत हो गई जिसकी सूचना मिलने पर 11 वीं वाहिनी एनडीआरएफ की ड्यूटी में मौके पर पहुंची मंगलवार देर रात करीब 4 घंटे तक मासूमों की तलाश में ऑपरेशन चलाया गया बड़ी मशक्कत से दोनों बच्चियों के सब पानी के नीचे एक ही जगह में पाए गए

 

आपको बता दें कि कोलार क्षेत्र सुहागपुर गांव के  पास एक खदान में जहां दो सगी बहने जिनकी उम्र 12 साल और 9 साल बताई जा रही है दोनों बहनों की डूबने से मौत की सूचना मिली है वही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी देर रात पुलिस को दी थी जिसके बाद भोपाल की राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में 11 वीं वाहिनी की ड्यूटी में लगाई गई थी तकरीबन रात 10:00 बजे टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था हालांकि कोई निश्चित जगह की सूचना न मिलने पर पूरी खदान में दुख दोनों तरफ से टीमों को तलाशी में लगाया गया था तकरीबन 4 घंटे की मशक्कत के बाद रात 2:00 बजे के बाद दोनों मासूमों के सब पानी के नीचे एक ही जगह मिल गई जिसे पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं

 वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर  जताया दुख

 

 

Exit mobile version