RSS का एजेंडा लोगों को धर्म के आधार पर बाँटने का काम करती है :- पी सी शर्मा

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- आर एस एस (RSS) के संचालक मोहन भागवत(Mohan Bhagwat) ने एक बयान में कहा था कि 2021 के जनगणना के दौरान सभी आदिवासियों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वह खुद को हिन्दू कहें। इस बात पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आपत्ति जताई और राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन को वैधानिक चेतावनी दी।
इस पर पी सी शर्मा(P.C.Sharma)  का भी बयान सामने आया है। पी सी शर्मा ने कहा कि बीजेपी वही कर रही है जो संगठन वाले कह रहे हैं। और यह राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन अंग्रेज़ों की सभी पॉलिसीस को फॉलो कर उसी पर काम कर रहा है।

.@RSSorg का ऐजेंडा पूरे तरह से धर्म के आधार पर लोगों को बाँटने का है,@BJP4India वही करती है जो RSS कहता है,CAA भी वही है,RSS ने अंग्रेजों का साथ दिया था जब महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे,अंग्रेजों की ही पालिसी थी डिवाइड एंड रूल उसी पालिसी पर भाजपा और संघ काम करते हैं। pic.twitter.com/E7EMmbFbmB

— P C Sharma (@pcsharmainc) February 8, 2020

“>http://

 

संगठन का ऐजेंडा पूरे तरह से धर्म के आधार पर लोगों को बाँटने का है भाजपा वही करती है जो RSS कहता है,CAA भी वही है।
RSS ने अंग्रेजों का साथ दिया था जब महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे,अंग्रेजों की ही पालिसी थी डिवाइड एंड रूल उसी पालिसी पर भाजपा और संघ काम करते हैं।

जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आर एस एस के बहाने भारतीय जनता पार्टी(BJP)  पर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि आए दिन संगठन लोगों के बीच जाकर उन्हें जाति – धर्म के आधार पर भड़काती है।
जिससे लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति हिंसात्मक भाव उत्पन्न हो रहे हैं। संगठन का विरोध करते हुए पी सी शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।  

 

Exit mobile version