BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा की इस हरकत से फिर नाराज़ हुआ पार्टी आलाकमान, प्रज्ञा ने साधी चुप्पी 

Bhopal : हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इस बार उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया हैं। लेकिन अब वो गांधी संकल्प यात्रा को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बीजेपी ने प्रदेश भर में संकल्प यात्रा निकाली। लेकिन इस संकल्प यात्रा में भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा शामिल नहीं हुई। जिस पर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 

गांधी संकल्प यात्रा से लगातार साध्वी प्रज्ञा ने दूरी बनाए रखी। वो एक भी दिन इस यात्रा में शामिल नहीं हुई। जबकि उनको लगातार दूसरे कार्यक्रमों में  शामिल होती देखा गया। पार्टी नेताओं की और से बयान में कहा गया था कि वो अस्वस्थ हैं। ठीक होते ही वो इस यात्रा में शामिल होंगी। लेकिन इस यात्रा के समापन होने तक उन्होंने इस यात्रा से दूरी बनाए रखी। 

साध्वी प्रज्ञा के इस रवैये से पार्टी आलाकमान भी नाराज़ हैं। मालूम हो कि पीएम मोदी पहले से ही साध्वी प्रज्ञा से नाराज़ चल रहे हैं। ऐसे में उनके इस रवैये ने फिर से पार्टी आलाकमान को नाराज़ कर दिया हैं। बता दे कि इस यात्रा में सभी सांसदों को 150 किमी पद यात्रा करना अनिवार्य था। ये यात्रा 2 अक्टूबर 2019 से शुरू होकर 11 नवंबर तक चली। लेकिन इस दौरान एक भी बार प्रज्ञा ठाकुर को नहीं देखा गया। पार्टी के इस आदेश को नहीं मानने पर साध्वी एक बार फिर सीधे पीएम मोदी की नज़रों में आ गई हैं।  

Exit mobile version