सभी खबरें

भोपाल: BJP नेता ने की आत्महत्या, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

  • बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच थे विजय सिंह मारण
  • आख़िरी फ़ोन नौकर लगाया था

भोपाल/अंजली कुशवाह: भोपाल में बीजेपी के नेता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं. मिली जानकारी के अनुसार केरवा डैम नर्सरी के पास जंगल में भाजपा नेता व पूर्व सरपंच ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं. घटनास्थल से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. फ़िलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुसाइड से पहले उन्होंने नौकर को फोन कर बोला कि चारों बेटों को केरवा नर्सरी के जंगल में भेज देना. उनसे जरूरी बात करनी है. नौकर के बताए अनुसार एक बेटा नर्सरी पहुंचा लेकिन वहां पेड़ पर पिता फांसी पर लटके मिले.

क्या हैं पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक, नीलबड़ निवासी विजय सिंह मारण (58) की इलाके में बड़े जमींदारों में भी गिनती होती थी. उनके बेटे गोलू उर्फ अमरीश मारण ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पिता ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले नौकर को फोन किया. उन्होंने उससे कहा कि चारों बेटों को केरवा नर्सरी के पास जल्दी भेज देना. उनसे अर्जेंट बात करनी है.

नौकर के बताने पर गोलू करीब पौने 2 बजे नर्सरी के पास पहुंचा. मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में जाकर देखा तो पिता सागौन के पेड़ पर लटके मिले. उसने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. विजय की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके शव को खेत में ही अंतिम संस्कार किया गया.

बेटों को भी नहीं बताई समस्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय के परिजन के बयान फ़िलहाल नहीं हो पाये हैं. उन्होंने बेटों से कोई समस्या भी नहीं बताई थी. वह हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह घर से निकले थे. परिजन को यकीन नहीं हो रहा कि विजय ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगे. परिजनों को लग रहा था कि वे लोगों से मिलने गए होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button