Bhopal :- बीजेपी एक परिवार है और कांग्रेस एक ही परिवार का संगठन है :- वीडी शर्मा

भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव :- वीडी शर्मा (VD Sharma) ने एक बयान में फिर से कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। और कांग्रेस एक परिवार का संगठन है। तात्पर्य तो आप सब समझ रहे होंगे।
साथ ही साथ वीडी शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर जनता और भाजपा दोनों को धन्यवाद दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा कोई भी निर्णय करती है तो पार्टी के साथ मिल जुलकर करती है वहीं जो विपक्ष है उनके निर्णय परिवार द्वारा लिए जाते हैं।

वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ (Kamalnath) सरकार छल कपट के आधार पर आगे बढ़ी है। यह एक तरफ आईफा(IIFA) का रही है और दूसरी तरफ गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है।
वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार जब कभी भी जनता के बीच जाएगी वह उन्हें आईना दिखाएंगे। 

Exit mobile version