
मध्यप्रदेश/भोपाल – लंबे समय से शहर में वारदातें बढ़ती जा रहीं हैं। वाहन चोरी सहित कई वारदातों पर अब तक अंकुश न लग पाई हैं। इसके साथ ही भोपाल शहर से जीवनरक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी के भी कई मामले सामने आए।
जिसको थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। इतना ही नहीं डीआईजी इरशाद वली ने पुलिसकर्मियों को हिदायत भी दी थी। जिसके बाद अब क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल किया गया हैं।
बता दे कि DIG इरशाद वली ने 17 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच (crime branch) में 47 नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं। इसके अलावा जीवन रक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी में दो सब इंस्पेक्टर को निलंबित भी किया गया हैं।
माना जा रहा है कि और अपराधियों को न रोक पाने के कारण क्राइम ब्रांच ने यह फेरबदल किया हैं।