भोपाल : विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज 12 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक, होगी अहम चर्चा 

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र कल यानी 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा हैं। ये सत्र 9 से 12 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र से पहले राजधानी भोपाल में आज विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई हैं। ये बैठक 12 बजे बुलाई गई है जिसकी अध्यक्षता गिरीश गौतम करेंगे। वहीं, 12 बजे विधानसभा सचिवालय की किताब का भी विमोचन होगा।

इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीसीसी चीफ कमलनाथ के अलावा सभी दलों के भी मौजूद रहेंगे। नेताओं से सत्र संचालन को लेकर अहम चर्चा होगी। इसके अलावा विधानसभा से जुड़े कुछ और अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती हैं। 

Exit mobile version