.jpeg)
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- अनलॉक-4 होने के बाद भोपाल प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में इस बात को लेकर साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी को भी बिना मास्क के देखा गया तो उसके ऊपर 500 से लेकर ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा.
राजधानी भोपाल में अनलॉक होने के बाद सारी बंदिशें समाप्त कर दी गई है पर लगातार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है रोज 200 से 300 के बीच लगातार मामले सामने आ रहे हैं जिसे लेकर अब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है.
अब Covid-19 के नियमों का जो भी उल्लंघन करेगा उससे ऑन द स्पॉट फाइन वसूला जाएगा