भोपाल: आप महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्यमंत्री को राखी बांध अपने लिए चाहती थी सुरक्षा

भोपाल/ स्वाति वाणी:-
भोपाल में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की महिला कार्यकर्ताएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास उन्हें राखी बांधने पहुंची, लेकिन पुलिस ने  पोलेटेक्निक कॉलेज पर ही उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया। आप महिला कार्यकर्ताओं का कहना है की वह मुख्यमंत्री को राखी बांध अपने लिए उपहार में सुरक्षा चाहती थी। लेकिन उनके साथ शिवराज सरकार की पुलिस ने तानाशाही व्यवहार किया। प्रदेश की जनता सरकार से जवाब चाहती है।
 
 
मुख्यमंत्री से तोहफे में सुरक्षा चाहती थी 
मध्यप्रदेश महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में देश में नंबर वन स्थान पर है। आये दिन प्रदेश के जिलों में महिलाओ के साथ हो रहे अपराध के मामले सामने आ रहे है। भोपाल जिला अध्यक्षा रीना सक्सेना व महिला विंग की प्रदेश सचिव भारती जैन ने कहा खुद को बहनों के भाई और भाजियों के मामा कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता शनिवार को राखी बांधना चाहती थी, ताकि मुख्यमंत्री से तोहफे में सुरक्षा मांग सके, लेकिन मुख्यमंत्री ने हमें तोहफे में सुरक्षा देने की जगह अपनी पुलिस से गिरफ्तार करवा लिया। उन्होंने कहा कि शिवराज मामा है या कंस मामा। ये प्रदेश की जनता को तय करना होगा।

जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जवाब देंगी; 'आप' पदाधिकारी 
'आप' पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का महिलाओं के साथ तानाशाही पूर्ण व्यवहार ठीक नहीं था। वे बस अपने लिए सुरक्षा चाहती थी लेकिन उन्हे गिरफ़्तारी मिली, इसका जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जवाब देंगी। अब प्रदेश की जनता को तय करना होगा की शिवराज मामा है या कंस मामा!
 

Exit mobile version