सभी खबरें

भिंड :- बंदूक की नोक पर सर्राफ़ा व्यापारी से लूटपाट,सोने चांदी समेत 70 हज़ार नगद लेकर हुए चंपत

  • सर्राफा में घुसा नकाबपोश बदमाश
  • सोने चांदी समेत 70 हज़ार रूपए लेकर हुए चम्पत
  • बंदूक की नोक पर दिया घटना क अंजाम
  • महज़ 200 मीटर की दूरी पर था पुलिस थाना

भिंड / गरिमा श्रीवास्तव :– भिंड(Bhind) से बड़ी खबर है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर सर्राफ़ा व्यापारी से लूटपाट की। व्यापारी के मना करने पर बदमाशों ने गोलियां चलाई हांलाकि व्यापारी बाल बाल बच गया।
बंदूक की गोली शटर में जा टकराई जिससे व्यापारी बच गया। सोने चांदी समेत करीब 70 हज़ार लेकर बदमाश फरार हो गए। आपको बता दें कि यह घटना थाने से महज़ 200 मीटर की दूरी पर हुआ। आस पास के सभी व्यापारियों के बीच दहशत फ़ैल गई। जिससे सभी व्यापारियों ने अपने दूकान बंद कर दिए।

आए दिन ऐसे वारदात को अंजाम दिए जा रहे हैं। बदमाश बेख़ौफ़ घूम रहे हैं और पुलिस की नज़र से हमेशा बचते नज़र आ रहे हैं। अब इसमें कुछ कमियां पुलिस की भी है। पुलिस का ध्यान बदमाशों पर है ही नहीं जिससे वो बेख़ौफ़ होकर बन्दूक के नोक पर घटना को अंजाम देते हैं। आज तो व्यापारी बच गया पर ऐसा ज़रूरी नहीं है कीं हर बार हर किसी की  और वह बच जाए।
पुलिस को हर वक़्त सतर्क रहने की ज़रुरत है ताकि बदमाशों के ज़हन में खौफ हो।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button