भिंड :- भाजपा के पूर्व विधायक को बसपा के विधायक से है जान का खतरा, हाईकोर्ट में लगाई सुरक्षा की अर्ज़ी

- भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने हाईकोर्ट में लगायी सुरक्षा की अर्ज़ी, आखिर किससे ख़तरा महसूस कर रहे हैं विधायक
- हाई कोर्ट ने की पूर्व विधायक की अर्ज़ी स्वीकार
भिंड / गरिमा श्रीवास्तव :-भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा (Narendra Singh Kushwaha) ने हाईकोर्ट में अपने जान की सुरक्ष हेतु अर्ज़ी लगायी है। उनका कहना है कि उन्हें हर वक़्त जान का खतरा लगा रहता है।
नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्हें बसपा विधायक संजीव सिंह से जान का खतरा है। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव हार जाने के बाद सुरक्षाकर्मी हटा दिए गए थे।
वहीँ संजीव सिंह (Sanjeev Singh) ने कहा कि यह नरेंद्र सिंह कुशवाहा का राजनैतिक खेल है। यह पूरी जनता जानती है कि जान का खतरा किसे किससे है।
अर्ज़ी दायर करने के बाद हाईकोर्ट ने पुलिस रेगुलेशन एक्ट ( Police Regulation Act ) के तहत नियमानुसार सुरक्षा प्रदान का आदेश दिया है।
नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने वर्तमान विधायक से जान का खतरा बताते हुए कहा कि सभी को सुरक्षा प्रदान की गई है सिर्फ मेरी ही सुरक्षा हटाई गयी थी।
हांलाकि कोर्ट ने पूर्व विधायक की अर्ज़ी को स्वीकारते हुए सुरक्षा प्रदान कर दी है।