
भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है जहां 12 लोगों से भरी नाव बीच नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में 12 लोग सवार थे। नाव पलटने के कारण ये सभी पानी में जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार 10 लोगों को ग्रामीणो द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है। जबकि, 2 व्यक्ति अभी भी लापता है। जिनकी तलाश जारी है।
कैसे हुआ हादसा
दरअसल, ये सभी लोग भिंड के रौन थाना क्षेत्र के नयागांव अंतर्गत तेटनगुर गांव के भंडारा में शामिल हाेकर लौट रहे थे। नाव में लोगों की संख्या अधिक होने से नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में पानी भर आया, इससे नाव थोड़ी देर तक रुकी रही और डूब गई। जिसमें सवार सभी व्यक्ति पानी में जा गिरे। वहीं, नदी के किनारे खड़े ग्रामीणों ने जैसे ही नदी में नाव डूबते देखा, तुरंत ग्रामीण भी नदी में कूदे और पानी में डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गए। इस दौरान 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 2 अभी लापता है।