भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का बयान कहा RSS को बैन करो यह लोग संविधान को नही मानते

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का बयान कहा आरएसएस को बैन करो यह लोग संविधान को नही मानते
ंभीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने शनिवार को आरएसएस पर जमकर निशाना साधा दरअसल चंद्रशेखर नागपुर में रैली को संबोधित कर रहे थे। वहां उन्होनें संघ से सीधे चुनाव में उतरने की चुनौती दे डाली। चंद्रशेखर ने कहा कि आरएसएस के लोग मनुस्मृति को मानते हैं इसलिए संघ को बैन कर देना चाहिए।
उन्होनें साथ ही निशाना साधते हुए कहा कि स्वयं सेवक संघ ढोंग कर तिरंगा यात्रा निकालता है यदि वह वाकई इसमें भरोसा रखता है तो अपने मुख्यालय में तिरंगा क्यों नहीं लगाता। यह लोग किसी कानून को नही मानते है यह बस मनुस्मृति के सहारे कानून चलाना चाहते हैं।
देश भर मे चल रहे नागरिकता संशोधन कानून के विषय पर बोलते हुए चंद्रशेखर ने उन्हे देश बचाने वाला कहा । उन्हानें कहा कि यही लोग देश पर मर मिटने को तैयार हैं इनकी एक ही मंशा है कि संविधान का पालन हो और देश उसी के हिसाब से चले।
सरकार चाहे जितना इन पर दमन कर ले लेकिन भाजपा को इसकी सजा जरूर मिलेगी।
बातों की बातों में चंद्रशेखर ने सावरकर पर भी तंज कसा ,कहा कि वह लोग कैसे महान हो गए जिन्हानें अंग्रेजों से माफी मांग ली।
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने शुक्रवार को नागपुर पहुंच संघ मुख्यालय के बाहर तिरंगा फहराने का ऐलान किया था उन्होंने संघ को फर्जी राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए तिरंगे को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया था चंद्रशेखर ने अपने समर्थकों से तिरंगा लेकर रेशमबाग पहुंचने का आह्वान किया था