सभी खबरें

Satna/ Maihar : भाजपा युवा मोर्चा अमदरा मंडल अध्यक्ष ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

 

कोरोना वारियर्स दिन-रात एक कर इस महामारी से लड़ने में लगे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा युवा मोर्चा अमदरा द्वारा अस्पताल और विद्युत विभाग में सभी अधिकारियों को गर्मी से बचाव के लिए थर्मस प्रदान किया गया।


 
कोरोना वारियर्स पर फूल वर्षा कर उनका अभिवादन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल , मैहर एसडीओपी हेमंत शर्मा , अमदरा थाना टीआई मोसकोले जी, झुकेही चौकी प्रभारी योगेश कामरे , वरिष्ठ पत्रकार नारायण दुबे , रमाकांत दुबे ,आशीष चतुर्वेदी जी और थाना एवं चौकी के समस्त पुलिस स्टाफ़ सदस्यों, चिकित्सा विभाग के स्टाफ़ सदस्यों, राजस्व विभाग के स्टाफ़ सदस्यों, विधुत विभाग के स्टाफ़ सदस्यों, सफाई कर्मचारियों, पत्रकारों और ऐसे सभी कर्मवीरों , योद्धाओं का सम्मान किया गया जो इस विकट परिस्थितियों में तैनात है।

युवा मोर्चा के उन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जो दिन रात कड़ी मेहनत कर के हर उस गरीब जरूरतमंद तक पहुँच कर अनाज , दवा की व्यवस्था करवाया।

संवाददाता सैफी खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button