सभी खबरें

बैतूल एडीजे जज महेंद्र त्रिपाठी और उनके बेटे के चर्चित हत्याकांड का हुआ खुलासा।

बैतूल एडीजे जज महेंद्र त्रिपाठी और उनके बेटे के चर्चित हत्याकांड का हुआ खुलासा।

 बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद  के अनुसार एडीजे महेंद्र त्रिपाठी को उनकी महिला मित्र ने आटे में जहर मिला कर दिया था। दरअसल बीते दिनों बैतूल में एडीजे और उनके बेटे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया था। पुलिस पर इस मामले को लेकर काफी दवाब था। लिहाजा पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। जिसमे सामने आया है की बैतूल एडीजे महेंद्र त्रिपाठी और उनके बेटे की मौत जहर से हुई थी।

पूछताछ के दौरान जज की महिला मित्र संध्या सिंह ने सारे राज उगले हैं। उसने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उनके परिवार को खत्म करने के लिए आटे में जहर मिला कर दिया था। जिसके खाने से एडीजे और उनके बेटे की मौत हो गई। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि जांच से पता चला कि एडीजे को छिंदवाड़ा से संध्या ने पारिवारिक कलह दूर करने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेने की सलाह दी थी। जिसके चलते दोनों के बीच आटे का अदान-प्रदान हुआ था। 26 जुलाई को उस आटे की रोटी खाने की वजह से एडीजे और उनके बेटे की मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान पुलिस को बैतूल से बाहर की रहने वाली एक महिला के बारे में जानकारी मिली है।  जो लगभग 10 साल से एडीजे के संपर्क में थी। महिला का फोन बंद होने से पुलिस का शक गहराया और जैसे ही एक दिन पहले महिला का फोन रीवा में चालू हुआ तो उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उसे और 5 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर बैतूल आ गई।

पुलिस 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में संध्या सिंह उसका ड्रायवर संजू चंद्रवंशी , फूफा देवी लाल चंद्र वंशी ,मुवीन खान ,कमल गरीबा और तांत्रिक बाबा रामदयाल शामिल है। .पुलिस ने संध्या सिंह की कार भी जब्त की है। पुलिस अभी और भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है जिसमे आरोपियों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

#MPNews #Adjmurdercase #Betul #Crime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button