बंगाल में हमले के बाद बढ़ी कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा 

 बंगाल में हमले के बाद बढ़ी कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा 

 

द लोकनीति डेस्क भोपाल 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvergiya) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसा बीते दिनों पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में रैली के दौरान भाजपा (BJP ) राष्ट्रीय अध्यक्ष J.P Nadda के काफिले पर हुए पथराव के बाद हुआ है। उस समय नड्डा की गाड़ी बुलेट प्रूफ होने के कारण वे बाल बाल बचे थे ।

लेकिन हमले में कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvergiya) के पैर में चोट आई थी। भाजपा (BJP ) ने हमले में ममता बनर्जी TMC का हाथ बताया था। इसी कारण उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है।भाजपा (BJP ) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस( Z +) कर दी गई है। अब उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी मिलेगी। 

Exit mobile version