
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश की खाली पड़ी 27 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं। इस चुनाव में जहां कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी मुसीबत भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
भाजपा के बाद अब कांग्रेस की राह में रोड़ा बनकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) मैदान में आ गई हैं। अब प्रदेश की 27 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव (By-Election) लड़ेगी। पार्टी ने उपचुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का फ़ैसला लिया हैं।
उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा नेताओं ने भोपाल स्थित मुख्यालय में बैठक की। बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रदेश की सभी 27 सीटों पर पार्टी उप चुनाव लड़ेगी। पार्टी अपने ही प्रत्याशी उतारेगी। किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
बहुजन समाज पार्टी के इस फ़ैसले से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा हैं। क्योंकि अब हर सीट पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस का वोट बैंक प्रभावित होने की आशंका हैं।