भाई के साथ मारपीट और उसकी बहन का अपहरण कर आंखों में डाल दिया तेजाब..!

पन्ना/प्रियंक केशरवानी :-  मध्यप्रदेश के पन्ना में एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो युवकों ने पड़ोसी युवती व उसके भाई का अपहरण कर भाई के साथ बुरी तरह मारपीट की व युवती की दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया, युवती की चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग पहुंच गए, जिन्होने युवती को बुरी तरह झुलसा देखा तो पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है. जहां पर महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आरोपियों को शक था कि उनके घर की महिला के गायब होने में पीड़ित भाई-बहन का हांथ है 
जानकारी के मुताबिक पन्ना में निवासी सुम्मी राजा व गोल्डी राजा के घर की महिला अचानक घर से लापता हो गई, महिला के गायब होने पर दोनों युवकों को संदेह रहा कि महिला को भगाने में पड़ोसी गुडिय़ा का हाथ है, जिसके चलते दोनों युवक सुबह 8 बजे के लगभग घर आए और गुडिय़ा व उसके भाई कपिल को यह कहकर अपने साथ ले गए कि कुछ पूछताछ करना है, भाई व बहन को सूनसान स्थान पर ले जाकर दोनों ने बुरी तरह मारपीट की, बहन गुडिय़ा ने भाई के साथ मारपीट किए जाने का विरोध किया तो उसे भी बुरी तरह मारा, यहां तक कि तेजाब निकालकर गुडिय़ों की दोनों आंखों में डालकर आंखे बुरी तरह मसल दी, जिससे गुडिय़ां चीख पड़ी. वहीँ भर्ती करने के बाद जैसे ही युवती की आंखों में तेजाब डालने की घटना की खबर मिलते ही कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंच गए थे. इधर पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी लगी है कि जब वह छोटी थी तभी उनके माता -पिता की मौत हो गई, इसके बाद से चाचा-चाची ने दोनों भाई-बहन का पाला है। 

Exit mobile version