.jpg)
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में गावों में ड्यूटी करने से मना करने वाले डॉक्टरों पर राज्य सरकार हुई सख्त हो सकता है डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द। राज्य सरकार ने ड्यूटी करने से इनकार करने वाले 1118 डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी कर ली है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार की मंशा है गांव में बहतर स्वास्थ सेवाएं मिलें लेकिन डॉक्टर ना तो गांव में ड्यूटी करने को तैयार हैं ना तो बॉन्ड की राशी जमा करने को, ऐंसे में इन डॉक्टर के खिलाफ सरकार कार्रवाई करने जा रही है।