इन "शर्तों" के आधार पर ही आप कर सकेंगे ट्रैन का सफर, पढ़े महत्वपूर्ण जानकारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देशभर में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि ये आगे जारी रहेगा या नहीं इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। लेकिन रेलवे ने परिचालन करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। 15 से 21 अप्रैल के बीच रेलवे ने 45 ट्रेनों को अलग-अलग जगह पर चलाने का निर्णय लिया हैं।

हालांकि, रेल का सफर करते दौरान यात्रियों को रेलवे की कुछ शर्तें माननी होगी। इन शर्तों के बिना यात्री रेल का सफर नहीं कर पाएंगे। 

ये करना होगा….

जानकारी के मुताबिक, यात्रा से 12 घंटे पहले यात्री को अपनी सेहत की जानकारी रेलवे को हर हाल में बताना होगी। साथ ही अगर किसी भी व्यक्ति में यात्रा के दौरान लक्षण पाये जाते है तो उसे अगले स्टेशन में उतार दिया जएगा और अस्पताल भेज दिया जाएगा।

इतना ही नहीं अगर आपको रेल का सफर करना है तो आपको उसे स्टेशन में चार घंटे पहले आना पड़ेगा। जहां स्टेशन पर ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। 

Exit mobile version