
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राजपाल गहलोत ने दिलाई सीएम पद की शपथ
- बसवराज बोम्मई ने ली सीएम पद की शपथ
- 23वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
कर्नाटक : बुधवार सुबह 11 बजे बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीएस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बीते दिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी थी।
शपथ लेने से पहले बोम्मई ने अपने दिन की शुरुआत कुछ नेताओं के साथ बालाब्रुयी गेस्ट हाउस के पास बने अंजनेय मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेकर किया। इसके अलावा राजभवन में भी जब वह शपथ लेने के लिए मंच पर जा रहे थे तब उन्होंने बीएस. येदियुरप्पा का आशीर्वाद लिया था।
शपत लेने के बाद उन्होने कहा कि “आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी जिसमें राज्य में कोविड और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा होगी”।
बसवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल से की थी, जिसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बने। उन्हें बीएस. येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री पद की रेस में उन्हें फायदा मिला और उनके नाम का चयन किया गया। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री हैं.