बड़वानी : स्पेशल टीम ने छापेमारी कर 13 जुआरियों को पकड़ा, अंजड़ पुलिस पर उठे सवाल

बड़वानी/अंजड़ से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – पुलिस ने अंजड़ के पास छापरी के नजदीक 13 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। इसके साथ ही ताश की गड्डी और ₹58000 नगदी सहित 11 मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई हैं।

एसपी बड़वानी के निर्देशन में स्पेशल टीम ने मारा छापा 

अंजड़ इलाके में बड़ा जुआ पकड़ा गया हैं। एसडीओपी एस एस जमरा बड़वानी ने मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि 13 लोगों को पकड़ा गया, जो त्रिपाल लगाकर जुआ खेल रहै थे। टीम में बडवानी से प्रोवेजनल डीएसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित बडवानी कोतवाली 3  आरक्षक और अन्य थानों से बनी टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

टीम के द्वारा की गई छापेमारी के बाद अंजड़ पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए कहा गया हैं। जो अंजड़ थाना पर की जा रही हैं। मामले में कार्यवाही, अंजड़ क्षेत्र में चल रहे जुए को अंजड़ पुलिस के द्वारा न पकड़ते हुए स्पेशल टीम द्वारा पकड़ना अंजड़ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा हैं। 

Exit mobile version