
खुशियो की दास्ता:-
बड़वानी : लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिली छात्रवृत्ति से उत्साहित है संजना
बड़वानी हेमंत नागझिरिया की टिपोर्ट : – बड़वानी कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियो के कारण जहाॅ सभी स्कूल बंद है, ऐसे में यदि कोई बालिका खेत में बनी अपनी झोपड़ी के आगे चारपाई पर बैठकर अकेली पढ़ाई करते हुये दिखाई दे, तो इसे आप क्या कहेंगे । ऐसा ही नजारा देखने को मिला ग्राम नकटीरानी में ।
जहाॅ लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित कुमारी संजना, कक्षा 6 वी में प्रवेश के पश्चात योजना अनुसार मुख्यमंत्री के सिंगल क्लिक के माध्यम से खाते में प्राप्त 2 हजार रूपये की छात्रवृत्ति राशि से अत्यन्त उत्साहित होकर आगे भी योजना अनुसार आर्थिक लाभ प्राप्त करते हुये अपना एवं अपने परिवार के विकास के जतन में निरन्तर संलग्न है।
मजदूर माता – पिता की पुत्री कुमारी संजना को विश्वास है कि वह लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से आगे की कक्षाओं में मिलने वाली क्रमशः 4 हजार एवं 6 हजार रूपये की छात्रवृत्ति की राशि से बडे सरलता से अपनी पढ़ाई आगे भी निरन्तर बनाये रखेगी एवं डाक्टर बनकर अपने पिता बंशीलाल एवं माता किरमाबाई का मान उचा करेगी ।