बड़वानी : प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान ने बदल दी दम्पत्ति के चेहरे की रंगत

प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान ने बदल दी दम्पत्ति के चेहरे की रंगत
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – ग्राम तलून के रहवासी दम्पत्ति विक्रम कोली एवं उनकी पत्नि ज्योति कोली आज बेहद खुश है। खुश हो भी क्यो न, आज उन्होने अपने पक्के मकान में प्रधानमंत्री जी के गृह प्रवेशम कार्यक्रम के माध्यम से गृह प्रवेश जो किया है। 
    बड़वानी शहर से मात्र 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम तलून के रहवासी  विक्रम बताते है कि वे नवीन घर से लगे हुए कच्चे मकान में रहकर अपना व अपने दो बच्चों की परवरिश छुटटी दाड़की कर, करते है। ऐसे में कभी पक्का घर का सपना ही नही देख पाये। किन्तु जब ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हे प्रधानमंत्री  आवास योजना की प्रथम किश्त का भुगतान मिला तो उन्होने डरते हुए अपने पक्के मकान का कार्य प्रारंभ किया। ऐसे में लाॅक डाउन के कारण उन दोनों पति-पत्नि अपने ही बनते हुए मकान में दाड़की करने लगे। जिससे उनका मकान समय से पहले ही बन गया। वही लाॅक डाउन के पश्चात् भी वे अपने ही बनते हुए घर में मनरेगा के माध्यम से स्वरोजगार भी प्राप्त करते रहे। 
    नये घर में प्रवेश के दौरान विक्रम एवं उनकी पत्नि ने छोटा सा आयोजन भी किया था। जिसमें उन्होने जनपद पंचायत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर, प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल गृह प्रवेशम् कार्यक्रम के साथ अपने नवीन घर में प्रवेश किया है।

Exit mobile version