बड़वानी में हुये सर्वे में सम्मिलित किया 1099 मकानो को ,पहले किये गए सर्वे में 90 लोगो को प्राप्त हुई निगेटिव रिपोर्ट

संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया कि रिपोर्ट
बड़वानी में 3 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को श्रीराम नगर, टीबी कम्पाउण्ड, जेल केम्पस रोड़, बावनखोली, बंधान, दशामाता मंदिर, लक्ष्मीण टाकिज रोड़, कृष्णा स्टेट, गुरूआ मोहल्ला, गुरूकुल स्कूल, नवलपुरा, भीलट मार्ग, सतपुड़ा कालोनी, कर्मचारी कालोनी, मदिना नगर, पाटी नाका टीन शेड, लोहार मोहल्ला, सावंतपुरा, मधुबन कालोनी, पुजा स्टेट, शनि मंदिर सेगाव, अंजड़ रोड़ के 1099 मकानों का सर्वे किया गया। जिस में रहने वाले 4524 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 260 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के तथा 965 बच्चे पाये गये। नगर के विभिन्न मोहल्लो में घर-घर सर्वे का यह कार्य सतत प्रारंभ रहेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेखा जमरे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को हुए इस सर्वे के दौरान 25 लोगों को सर्दी-खांसी-जुखाम तथा 226 लोगो को बीपी – शुगर होना पाया गया। इसी दौरान किसी में भी कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नही पाये गये ।
कुछ कि रिपोर्ट नेगेटिव आई
कोरोना वायरस की जाॅच हेतु बड़वानी जिले से इन्दौर भेजे गये सेम्पल में से 90 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को इन्दौर से जारी इस सूची में 249 लोगो के नाम सम्मिलित है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले से अभी तक 342 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे । जिसमें से 177 लोगो के सेम्पल निगेटिव एवं 17 लोगो के सेम्पल पाॅजिटिव प्राप्त हुये है जबकि 148 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।



.jpeg)

