सभी खबरें
आबकारी विभाग ने दबिश देकर पकड़ी 60 बल्क लीटर महुआ शराब

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट– जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब निर्माण, विक्रय, परिवहन के विरूद्ध अभियान के दौरान आबकारी विभाग ने बड़वानी वृत के ग्राम करी, सेगाव, बालकुआ, बोरलाय, बगूद, मोरकट्टा, बोरखेड़ी, बिजासन, नलती, अवल्दा में दबिश देकर 60 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त किया है। इस दौरान 2400 किलोग्राम महुआ लहान भी जप्त कर नष्ट कराया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री किशनसिंह मुजाल्दे से प्राप्त जानकारी अनुसार इस कार्यवाही के दौरान जप्त सामग्री का मूल्य 1.20 लाख रूपये आंका गया है। वही 9 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। उन्होने बताया कि इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक श्री कपिल कुमारसिंह मागोदिया, प्रधान आरक्षक श्री दिलीप जायसवाल, आरक्षक श्री महेश कुमार गुप्ता, श्री प्रदीप भावसार एवं श्रीमती गंगा सोंलकी का सराहनीय योगदान रहा है।




