वीडी शर्मा और सुहास भगत ने पार्टी से बनाई दूरी, रद्द किए सभी कार्यक्रम, ये है बड़ी वजह
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। यहां आम आदमी से लेकर राजनेता तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालही में शिवराज कैबिनेट के मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
इधर, कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के पॉजिटिव आते ही भोपाल से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया हैं। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही हैं। सभी के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के लिए क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा हैं।
इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत ने सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द किए कर दिए हैं। दरअसल मंत्री अरविंद भदौरिया राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने स्टेट प्लेन से लखनऊ गए थे। इस दौरान वीडी शर्मा और सुहास भगत भी उसी प्लेन में मौजूद थे। ऐसे में इन दोनों नेताओं ने सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द किए कर दिए हैं। साथ ही ऐतियाद के तौर पर पार्टी से दूरी बना ली हैं।
अब विदी शर्मा और सुहास भगत की जगह मंत्री भूपेंद्र सिंह 2 दिन तक बीजेपी की बैठकों में शामिल होंगे।