बड़वानी : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस विशेष वृद्धावस्था में बच्चों के स्वास्थ्य की तरह वृद्धों की भी सेहत का रखें ख्याल

बड़वानी : ‘‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस विशेष‘‘
वृद्धावस्था में बच्चों के स्वास्थ्य की तरह वृद्धों की भी सेहत का रखें ख्याल
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : –
 बाल्यकाल में जिस तरह बच्चों के पोषण उपचार का सूक्ष्मता से ध्यान रखा जाता है वैसा ही वृद्धावस्था में भी वृद्धों की सेहत का ध्यान परिजनों को रखना जरूरी है। किंतु प्रायः यह देखने व सुनने को मिलता है की हमें पोषित व शिक्षित करने वाले वृद्धजन उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। यदि ऐसा है तो यह हमारी संस्कृति को विकृत बना देगा उक्त बातें सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत आशा ग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित अपना घर वृद्ध आश्रम में आयोजित वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य परीक्षण सह दंत चिकित्सा शिविर में डॉ एमएस सोलंकी ने कही। 
    उन्होंने वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर चेक कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की इस दौरान  पहाड़िया डेंटल केयर एवं रोटरी क्लब बड़वानी के सहयोग से दंत परीक्षण भी डॉ चक्रेश पहाड़िया के द्वारा किया गया । इस दौरान डॉक्टर पहाड़िया ने वृद्धों के दांतो को सुरक्षित रखने के लिए निःशुल्क दवाइयां एवं टूथपेस्ट का भी वितरण किया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ जन अनुभव का सागर है तथा हमें इनसे ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। 
    इस दौरान मैनकाइंड कंपनी के प्रतिनिधि  रितेश पाटीदार के द्वारा आवश्यक दवाइयां वृद्ध जनों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में सम विकास सेवा संस्थान बड़वानी का  सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।  इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के स्वयंसेवक  हिमांशु वाबले अमित भावरे प्रदीप किराड़े फूल सिंह सिसोदिया मित्र देव शर्मा दूर सिंह गुथरे आदि उपस्थित थे।   

Exit mobile version