बड़वानी : आबकारी विभाग ने दबिश देकर जप्त की 61 लीटर देशी-विदेशी मदिरा

बड़वानी : आबकारी विभाग ने दबिश देकर जप्त की 61 लीटर देशी-विदेशी मदिरा
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : –
बड़वानी कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध मदिरा जप्ती अभियान के दौरान आबकारी विभाग ने बड़वानी-कल्याणपुरा मार्ग पर एक बिना नंबर की मोटर साईकल से 61.2 बल्क लीटर अवैध गोवा ब्रांड व्हिस्की जप्त कर आरोपी राजेन्द्र तिवारी एवं पिछे बैठे विकास लुकडिया को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में लिया है। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 74 हजार रूपये आंका गया है। 
    प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी ममता भवेल से प्राप्त जानकारी अनुसार इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक  कपिल कुमार मांगोदिया,  भेरूसिंह जमरा, प्रधान आरक्षक  दिलीप जायसवाल, आरक्षक  प्रदीप भावसार का सराहनीय सहयोग रहा। उन्होने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्यवाही सत्त चालू रहेगी।

Exit mobile version