बड़वानी : बच्चा चोर महिला पकडा़ई, बच्ची के रोने पर लोगों को हुआ शक, मचा हड़कंप

बड़वानी से हेमंत नागझरिया की रिपोर्ट :-धार जिला अंतगर्त के निसरपुर के बइडी पूरा में रहने वाली राधा पति भीम की बेटी दीपाली जो कि की घर के आंगन मे राधा के तीन बच्चे के साथ खेल रहे रहे थे। इस दौरान घर से एक महिला के द्वारा घर के आंगन में खेल रहे छोटे बच्चे को काली नामक महिला चुराकर ले गई।

बच्ची की माँ अपने बच्चे को गली गली ढूंढ़ती रही परन्तु बच्चा नही मिला निसरपुर के कोटेश्वर फाटे पर किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से सूचना मिली थी की किसी महिला के द्वारा छोटे बच्चों को लेकर गई हैं। परन्तु जैसे ही सूचना मिली की बडवानी की ओर गयी है महिला बच्चे को लेकर वैसे ही परिवार अपने बच्चे की खोज में निकल पड़े व निसरपुर जिला धार पुलिस को सूचना दी। वहीं, बच्चा चुराकर महिला बड़वानी बस स्टैंड पहुंची।

जब बड़वानी जिले के नए बस स्टैंड पर बलराम जाधव ,राजू को शंका होने पर बच्चा चोर महिला से पूछताछ की पूछताछ के दौरान अनाकानी करने लगी परन्तु जब बच्चा चोर महिला से सही जवाब न देने पर और उसे बड़वानी थाने पर सूचना दी वह स्थित भीड़ के जरिए थाना लाया गया।

साथ ही परिवार के लोगो को सूचना मिली के शहर के बस स्टैंड बड़वानी पर एक महिला को पकड़ लिया गया हैं। निसरपुर पुलिस के साथ भी आ गए। निसरपुर जिला धार पुलिस बच्ची चोर महिला को अपने साथ बड़वानी से निसरपुर ले गए वहीं आगामी कार्यवाही होगी।

Exit mobile version