बड़वानी : सभी कोरोना पाॅजिटिव मरीज़ इलाज के बाद हुए स्वस्थ्य, लौटे अपने घर

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – बड़वानी में विभिन्न चरणो में कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त समस्त 26 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरो को वापस चले गये हैं। आशाग्राम के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 46 वर्षीय सेंधवा रहवासी इकबाल की भी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो जाने पर उसे मंगलवार की देर शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। इस प्रकार वर्तमान में बड़वानी में कोई भी कोरोना वायरस पाॅजिटिव नहीं हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को देर शाम प्राप्त हुई रिपोर्ट में डेहरी (धार) के रहवासी इमरान नूर मोहम्मद की भी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो जाने पर उसे भी आशाग्राम के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई हैं। इस प्रकार बड़वानी जिले के आइसोलेशन वार्ड में अब कोई भी कोरोना वायरस पाॅजिटिव उपचारार्थ नही हैं।

Exit mobile version