बड़वानी : एक पखवाड़े में पूर्ण किया जाये आजीविका भवन का कार्य-कलेक्टर

एक पखवाड़े में पूर्ण किया जाये आजीविका भवन का कार्य-कलेक्टर
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – 
कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ  ऋतुराज ने बुधवार को अपने पाटी क्षेत्र के दौरे के दौरान पाटी में बन रहे आजीविका भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मौके पर उपस्थित आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री  एसडी वर्मा को निर्देशित किया कि इस भवन का कार्य एक पखवाड़े में पूर्ण करा दिया जाये । जिससे इसका उपयोग स्व-सहायता समूह की महिलाऐं अपनी गतिविधियों के लिये कर सके । 
    ज्ञातव्य है कि बन रहे इस भवन में जहाॅ स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा, वहीं विभिन्न स्व-रोजगार संबंधित गतिविधियाॅ भी आयोजित की जायेगी । साथ ही केन्द्र में निर्मित दो दुकानो के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं का विक्रय भी किया जायेगा ।                                                                                                       

Exit mobile version