बड़वाह : प्रशासन की पूरी लापरवाही, एसोसिएट अल्कोहल एंड ब्रेवरिज लिमिटेड कम्पनी के 24 पॉजिटिव केस

प्रशासन की पूरी लापरवाही, कम्पनी के 24 पॉजिटिव

जांच के लिये भेजे थे 164 सैंपल, 24 पोजिटिव

जिनके सैंपल भेजे गये उन्हे भी नही किया क्वारंटीन

खरगोन/बड़वाह से लोकेश कोचले की रिपोर्ट – : असोसिएट अल्कोहल ऐण्ड ब्रेवरिज लिमिटेड मप्र की एक बहुत बड़ी शराब कम्पनी है।
जाहिर सी बात इसका  नेटवर्क भी काफी तगड़ा है।
 पिछ्ले 5, 6 दिन पहले की घटना है जब यहाँ की लेब मे काम करने वाले जयपाल नाम के  युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी, जिसके बाद कम्पनी के लगभग 164 लोगो के सैंपल जांच के लिये भेजे गये। 
एक पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद और इतने सैंपल भेजे जाने के दो दिन बाद विनोद केडीया नामक एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया लेकिन प्रसाशन ने फिर भी कम्पनी को बन्द करने की जद्दोजहद नही की जबकी 164 लोग जिनके सैंपल भेजे गये थे उन्हे भी  क्वारंटीन ना करने के  साथ ही कम्पनी से बन्द भी नही किया गया। आलम यह रहा की कल रात मे उन भेजे गये सेम्पल्स मे से 24 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। चूंकि यह लोग उस सूची के ही है जिन्हे क्वारंटीन नही किया गया था, तो जाहिर सी बात है की ये लोग इन 5,6 दिनो मे कई लोगो से मिले है, अतः अब यदि बड़वाह मे 500, 1000 या इससे ज्यादा केस भी हो जाते है तो हमे अचंभित नही होना चाहिये। सवाल प्रशासन से यह है की जब कोई आम आदमी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके गल्ली मोहल्ले सिल कर दिये जाते है लेकिन कम्पनी के सम्बंध मे यह सख्ती प्रशासन से ने क्यू नही अपनाई?
क्या प्रशासन को कम्पनी पर  ऊपर कार्यवाही ना करने का दबाव था?
 सवाल कई है जिसका जवाब प्रशासन को देना चाहिये।

Exit mobile version