
भोपाल: विद्यार्थी परिषद ने किया आंदोलन, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्ययन मंडल की समिति को तत्काल किया गया निरस्त
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल महानगर द्वारा 24 सितम्बर को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा शारीरिक शिक्षा विभाग में अध्ययन मंडल का गठन किया गया था.
जिसमें एक ही महाविद्यालय के तीन व्यक्तियों को स्थान दिया गया था जिसमें से दो व्यक्तियों ने कभी भी संबंधित महाविद्यालय में अपनी सेवाएं नहीं दी हैं इनमें से एक व्यक्ति को शारीरिक शिक्षा विभाग में रिसर्च गाइड बनाने के लिए आवेदन विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकार किया गया था.
इस व्यक्ति की स्नातक से लेकर पीएचडी तक सारी शैक्षणिक योग्यता फर्जी हैं, संबंधित व्यक्ति ने 1998-99 में बीपीएड एमपीएड किया इसी दौरान उसने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सपोर्ट ऑफिसर के तौर पर नौकरी भी की,तो एक साथ दोनों डिग्री नौकरी किस प्रकार से कोई कर सकता है.
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 5 साल का अनुभव आवश्यक होता है जो की इनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है,इनका महाविद्यालय 2001- 2006 तक का अनुभव प्रमाण पत्र दिया गया है जो CLG code 28 के तहत चयनित होने का कोई प्रमाण नही है ,इस विषय को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल पहले भी कुलपति से मिलकर बात की थी लेकिन उसके बाद भी विश्वविद्यालय ने इसकी कार्यवाही जारी रखी विद्यार्थी परिषद ने Ec बैठक के दौरान विश्वविद्यालय में आंदोलन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप समिति को तत्काल निरस्त किया गया एवं रिसर्च गाइड का आवेदन अस्वीकार करने का आश्वासन दिया गया है।