Banglore :- भाजपा की तानाशाही से आहत हैं, पुलिस ने की धक्का मुक्की और फिर बना लिया बंधक:- जीतू पटवारी

बंगलौर :- आज बंगलौर में शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और मंत्री लाखन सिंह को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ [पुलिस ने मंत्रियों के साथ धक्का मुक्की भी की।
मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि पुलिस को दबाव में डालकर भाजपा ने हमे गिरफ्तार कराया है। इस दौरान जीतू पटवारी के साथ साथ मंत्री लाखन सिंह भी मौजूद रहे। और साथ ही मनोज चौधरी के पिता भी उअप्स्थित रहें।
पुलिस ने लगातार मनोज चौधरी के पिता के साथ भी धक्का मुक्की की। जिसके बाद से वह बहुत आहत हैं।
कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब भाजपा की तानाशाही है। और भाजपा के इस कदम से हम सब बहुत आहत हुए हैं और अब हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।    

 

 

Exit mobile version