
बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट – : बंडा नगर परिषद की नई मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सुनेरे ने पदभार ग्रहण किया और नगर परिषद के कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत किए जाने एवं जनता को लाभ पहुंचाने हेतु व समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बैठक व्यवस्था पर रहना मुख्यालय पर निवास करने एवं दिए गए कार्य को सोशल डिस्टेंशन का पालन करते हुए पूर्ण करने को आदेशित किया साथ ही सीएमओ ने नगर में सागर कानपुर मार्ग पर नायब तहसीलदार सरिता अहाके के साथ कोविड-19 के प्रकोप से बचाने हेतु 44 व्यक्तियों को मास्क ना लगाने पर 100-100 के अर्थदंड स्वरूप चालान काटे एवं संबंधितों को निकाय द्वारा मास्क प्रदान करके केरोना महामारी से बचाव हेतु समझाइश दी गई और साथ ही दुकानदारों को भी समझाईश दी गई कि वह स्वयं मास्क का प्रयोग करें और दुकान पर आने वाले व्यक्तियों से भी मास्क का प्रयोग कराएं इस कार्यवाही में पुलिस विभाग व नगर परिषद के हमले का सहयोग रहा।