बंडा : एक मास्क अनेक जिंदगी नगर परिषद ने बनाया रथ

बंडा : किल कोरोना अभियान २ के अंतर्गत एक मास्क अनेक ज़िन्दगी के प्रचार प्रसार हेतु सीएमओ ज्योति सुनेरे के निर्देशानुसर नगरपरिषद बंडा द्वारा रथ प्रारम्भ किया गया जाे सम्पूर्ण बंडा में जागरूकता फैलायगा की एक मास्क की क़ीमत क्या है  एक मास्क लगाने से हम स्वयं स्वयं के परिवार की जिंदगी सुरक्षित रख सकते हैं और कोरोना जैसी महामारी से बचे रह सकते हैं
इस अभियान के अंतर्गत मास्क बैंक भी स्थापित किए गये जिसमें  दानदाता मास्क दान कर सकते है जाे नगरपरिषद द्वारा ज़रूरतमंदो को प्रदान किया जायेगें…. उसमें उच्चतम प्रदर्शन करने वाले सीएमओ को मा. मुख्यमंत्री जी से अवार्ड प्रदान किए जाने सम्बन्धी निर्देश भोपाल से प्राप्त हुए है  नगर पंचायत सीएमओ ज्योति सुनेरे नें बताया कि लोग स्वयं जागरूक होकर अपना बचाव करेंगे तभी काेराेना जैसी महामारी से बचा जा सकता है मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना बहुत ही जरूरी है और नगर परिषद का प्रचार रथ लोगों को जागरूक करने का काम करेगा और साथ ही लोग स्वच्छता पर भी स्वयं ध्यान दें…

Exit mobile version