
धनतेरस और दीपावली का त्यौहार आने पर नगर के मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट : – धनतेरस और दीपावली का त्यौहार आने पर बंडा नगर के मुख्य मार्ग पर हार, गजरा , मिठाई, सहित अन्य सामग्री की दुकानें लग गई है जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। जिसको लेकर सीएमओ ज्योति सुनेरे ने अपने स्टाप के साथ पुलिस के सहयोग से रोड किनारे लगी दुकानों को पीछे हटवाया इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर रखे वाहनों को हटवाया गया। सीएमओ ज्योति सुनेरे ने बताया कि मुख्य मार्ग की अस्थाई दुकानों को पीछे हटवाया गया है। आगामी दिनों में अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
सीएमओ ज्योति सुनेरे नगर परिषद बंडा