सभी खबरें

बड़वानी : शासकीय एवं प्रायवेट चिकित्सालय में स्थापित किए गए फीवर क्लिनिक

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – कोरोना वायरस की रोकथाम एवं उपचार के लिये जिले के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रो एवं निजी चिकित्सालयो में फीवर क्लिनिक स्थापित किये गये हैं। इन फीवर क्लिनिक में सर्दी – खाॅसी- जुकाम – बुखार, गले में तकलीफ आदि की जाॅच एवं उपचार किया जायेगा । 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार यह फीवर क्लिनिक जिला चिकित्सालय बड़वानी, सिविल अस्पताल सेंधवा एवं अंजड़ में तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर, पाटी, निवाली, पानसेमल, सिलावद, ठीकरी, वरला, पलसूद में स्थापित किये गये हैं। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गंधावल, बोकराटा, रोसर, भवती, मेणीमाता, तलवाड़ा बुजुर्ग, जुलवानिया, नागलवाड़ी, उपला, इन्द्रपुर, बाबदड़, बलवाड़ी, चाचरिया, धनोरा, झोपाली, खेतिया, मोयदा, राखीबुजुर्ग, तलवाड़ा डेब, ब्राहम्णगाॅव, दवाना, उचावद, चाटली, जोगवाड़ा, बड़वानी, सेंधवा के साथ – साथ निजी नर्सिग होम साई बाबा जीवनधारा अस्पताल बड़वानी, महामृत्युंजय अस्पताल बड़वानी, गुरूपद अस्पताल बड़वानी, बाला जी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर बड़वानी, करूणा अस्पताल सेंधवा, आंनदम अस्पताल सेंधवा, नारायणदास अस्पताल सेंधवा में स्थापित किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button