सभी खबरें

चुनाव से पहले चुनावी जंग तेज, गिरिराज सिंह ने ममता पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात 

चुनाव से पहले चुनावी जंग तेज, गिरिराज सिंह ने ममता पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात 
पश्चिम बंगाल/राज राजेश्वरी शर्मा: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनो ही चुनाव जीतने के लिए एक दूसरे के दोष को आमजन के समक्ष पेश कर रहें है।  मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम के दौरे पर थीं। वह यहीं से चुनाव लड़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने नंदीग्राम के चंडी मंदिर के दर्शन किए। जिस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मंदिर जाएं या मस्जिद।
गिरिराज सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह कह रहे हैं, 'वाह रे मोदी जी, आपने कमाल कर दिया। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के मंदिर जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग कल तक मस्जिदों में टोपी लगाकर सर झुकाते थे, उन्हें मैंने देखा गुजरात के चुनाव में मंदिर-मंदिर जाते, कोर्ट पर जनेऊ पहने हुए। वोट के लिए हिंदुत्व का प्रदर्शन कर रहे है यह लोग। इसीलिए अब ममता ने भी मंदिरों का सहारा लेना शुरू कर दिया। 
गिरिराज सिंह ने कहा बंगाल में ममता के राज में हिंदुओं को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहां के हिंदुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था। अब उन्ही लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए  दीदी चंडीपाठ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button