बड़वानी : ईदगाह स्थल से हटाया गया अतिक्रमण 

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – जिले में चल रहे सुशासन अभियान के तहत रविवार को पाटी नाका बड़वानी के ईदगाह स्थल पर हुए अतिक्रमण को राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक पोकलैण्ड एवं दो जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। यह कार्यवाही एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर एवं नगर पालिका सीएमओं कुशलसिंह डोडवे तथा थाना प्रभारी बड़वानी राकेश यादव के निर्देशन में पूर्ण हुई। इस कार्यवाही के दौरान ईदगाह के बाहर सड़क के किनारे बनी 12 दुकाने एवं उसके उपर बन रही इतनी ही दुकानों के कब्जे को ढहाया गया।

Exit mobile version