बड़वाह : ग्राम पंचायत सताजना मे मनरेगा का कार्य मशीनों द्वारा करवाकर मजदूरों की मजदूरी से घोटाले की आशंका 

बड़वाह : ग्राम पंचायत सताजना मे मनरेगा का कार्य मशीनों द्वारा करवाकर मजदूरों की मजदूरी से घोटाले की आशंका 

द लोकनीति डेस्क भोपाल 

बड़वाह:- बड़वाह जनपद की ग्राम पंचायत सताजना मे सरपंच सचिव द्वारा मनमाने तरीके से शासन की योजनाओ को बट्टा लगाते हुये मनरेगा के कार्य को मजदूरो से ना करवाते हुये मशीनो से करवाया जा रहा है।
 जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सताजना  के निवासियो ने बड़वाह जनपद मुख्य कार्य पालन अधिकारी से की है।

ग्रामीणजनो ने शिकायत मे बताया की  ग्राम पंचायत सताजना के सरपंच सचिव व रोजगार सहायक के द्वारा खमलाय चितावद  मनरेगा योजनान्तर्गत स्वीकृत सुदूर सड़क का कार्य मजदूरो के बजाय जे सी बी मशीन के द्वारा किया जा रहा है जबकी हम मजदूरो के पास कोई कार्य उप्लब्ध नही है। उन्होने बताया की सरपंच सचिव से काम मांगने पर उन्होने यह कह कर मना कर दिया की मशीन के मुकाबले मजदूर काम करने मे असमर्थ है।
ग्राम वासियो ने बताया की सरपंच सचिव व रोजगार सहायक के द्वारा धन संपन्न लोगो के व अपने रिश्तेदारों के फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा के कार्यो के पैसे निकाल लिये जाते है व हम गरीब मजदूर के द्वारा काम मांगने पर काम भी नही दिया जाता है।
ग्रामीण जनो ने आला अधिकारियों से उक्त निर्माण कार्य को बन्द करवाने व मजदूरी की माँग को लेकर शिकायत की है।

Exit mobile version