
खंडवा: बदहाल व्यवस्था, नहीं मिला एम्बुलेंस, चारपाई को मोटरसाइकिल में बांध हॉस्पिटल पहुंचाया
खंडवा:- मध्यप्रदेश में जहाँ बार बार सरकार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के डंके पीटती है, वहीं स्थिति यह है कि जरूरतमंदों को वक़्त रहते एम्बुलेंस तक नहीं मिल रही है.
खंडवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है.खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सतवास में प्रसूता को एंबुलेंस नहीं मिलने से मोटरसाइकिल पर चारपाई बांधकर लेकर आना पड़ा.
इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा है.
INCMP के आधिकारिक हैंडल से तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि शिवराज के विनाश की ताज़ा तस्वीर,
—खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सतवास में प्रसूता को एंबुलेंस नहीं मिलने से मोटरसाइकिल पर खटिया बांधकर लेकर आना पड़ रहा है।
शिवराज जी,
– इसके बाद भी वोट चाहिये ❓
– आख़िर शर्म कब आयेगी ❓
– अब तबाह करने को बचा है ❓
– प्रदेश से माफ़ी नहीं माँगोगे ❓
अक्सर इस तरह की बदहाल स्थति के videos सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं.. फिलहाल सरकार मौन है.