अयोध्या दुल्हन सी सज रही, आज जलाए जायेंगे 5 लाख 51हज़ार दीये 

अयोध्या दुल्हन सी सज रही, आज जलाए जायेंगे 5 लाख 51हज़ार दीये 

 द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश:-अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के​ लिए राम की पैड़ी को रंगोली और दीयों से सजाया जा रहा है। आज 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे, दीयों की गिनती के लिए घाट पर वालंटियर लगाए गए हैं।

 अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले शोभा यात्रा निकाली गई। 

 अयोध्या के जिला अधिकारी ने बताया कि 3 बजे मुख्यमंत्री का आगमन होगा। उसके बाद के मुख्य कार्यक्रम में रामलला के यहां दीप प्रज्जवलित होगा, सरयू तट पर भरत मिलाप होगा, सरयू की आरती के बाद 6 बजे मुख्य कार्यक्रम है. 
आज हनुमान जयंती के दिन लोगों ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।

Exit mobile version