पहला वनडेः आस्ट्रेलिया ने चटाई भारत को धूल,10 विकेट से धोया

शैलजाकान्त मिश्रा की रिपोर्ट
पहला वनडेः आस्ट्रेलिया ने चटाई भारत को धूल,10 विकेट से धोया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।
जहां आस्ट्रेलिया ने टॉॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 255 रन पर ऑल आउट हो गई ।
भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली।
केएल राहुल ने 47 रन का योगदान दिया इसके अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। .
फ्लॉॅप रहे कोहली
भारत के कप्तान विराट कोहली से उम्मीद की जा रही थी कि आज वह सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे लेकिन वह महज 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। आस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने 3,कमिंस ने 2 विकेट लिए।
वार्नर फिंच बने भारत की राह में रोड़ा
आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाजों ने भारत के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय पारियों से आस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिला दी।
ऑरोन फिंच ने 110 की पारी खेली
वार्नर ने अपने अंदाज में खेलते हुए 112 गेंदों में 128 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी निराश करने वाली रही। सभी नें जम के रन लुटाए।




