सभी खबरें

MP:- कोरोना दर हुआ कम, सरकार की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं फॉलन ऑउट अतिथि विद्वान

MP:- कोरोना दर हुआ कम, सरकार की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं फॉलन ऑउट अतिथि विद्वान

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– मध्यप्रदेश में अब कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है, एक बार फिर से वो लेना और अतिथि विद्वान सरकार की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं. बता दें कि पिछले करीब 2 साल से फॉलन आउट अतिथि विद्वान सेवा में वापसी की गुहार सरकार से लगा रहे हैं पर अभी तक उनकी वापसी नहीं हो सकी है.वहीं दूसरी तरफ अतिथि विद्वान के नियमितीकरण की भी मांग उठ रही है.

 फॉलन आउट अतिथि विद्वानों ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक स्थिति से जूझते जूझते कई अतिथि विद्वानों की मौत हो गई और कई अतिथि विद्वानों ने आत्महत्या कर ली.

 विद्वानों की दशा दिन-ब-दिन चौपट होती जा रही है. जब सत्ता में कमलनाथ की सरकार की थी तो सीएम शिवराज अतिथि विद्वानों के धरना स्थल पर पहुंचे थे और उनसे वादा किया था कि उनकी सत्ता में वापसी होते ही सबसे पहला काम रहेगा अतिथि विद्वानों की सेवा में वापसी और उनका नियमितीकरण पर सत्ता में वापसी को सीएम शिवराज को 1 वर्ष से ज्यादा समय हो गया लेकिन अतिथि विद्वानों के हित में अभी तक फैसला नहीं लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button