अतिथि विद्वानों ने शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, मंदिर जाकर किया पूजा अर्चना

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोनावायरस पॉजिटिव आई थी जिसके बाद अब अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ सुरजीत सिंह भदौरिया एवं उनके साथी अतिथि विद्वानों ने ग्वालियर में शिव मंदिर में जाकर शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने की कामना की.. 
 डॉक्टर सुरजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने हमें जल्द से जल्द नियमित करने का वादा किया है भगवान उनके स्वास्थ्य को जल्दी ठीक करें.. 

एक लंबे समय से फॉलन आउट अतिथि विद्वानों को कांग्रेस सरकार की शोषणकारी नीतियों की वजह से सेवा से बाहर कर दिया गया जिसके लिए वह निरंतर धरना प्रदर्शन और नियमित होने गुहार लगा रहे हैं, जब अतिथि विद्वानों का धरना चल रहा था तो उस समय शिवराज सिंह चौहान उनके धरना स्थल पर गए थे और उनकी नियमितीकरण होने की बात कही थी आज शिवराज सरकार से उनको बहुत उम्मीद है जिसके लिए वह पूजा अर्चना कर रहे हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Exit mobile version